{"_id":"6ac685bd5080910e1b079040","slug":"completion-of-25-years-of-public-service-seva-jyoti-yatra-flagged-off-from-shaheed-udyan-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-179546-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जनसेवा के 25 साल पूरे, शहीद उद्यान से निकली सेवा ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जनसेवा के 25 साल पूरे, शहीद उद्यान से निकली सेवा ज्योति यात्रा
विज्ञापन
शहीद उद्यान से निकली सेवा ज्योति यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहीद उद्यान में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण हुआ।
मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा यात्रा सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी। वर्तमान में तीसरे कार्यकाल में वह देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों की जनसेवा को देश की पूंजी बताते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता मिली है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राजन मिश्र, अजय वर्मा, प्रमोद मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रमा मिश्रा, नागेश प्रताप सिंह, राकेश सिंह मौजूद रहे।