फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway tracks will now be monitored by drones; a close watch will be kept for stone-pelting.

Pratapgarh News: अब ड्रोन से होगी रेलवे ट्रैक की निगरानी, पथराव पर रहेगी पैनी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Railway tracks will now be monitored by drones; a close watch will be kept for stone-pelting.
ट्रेनों पर पथराव और ट्रैक पर पत्थर रखने की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने ड्रोन से हवाई निगरानी शुरू कर दी है। उन संवेदनशील क्षेत्रों में दिन में तीन से चार बार ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी, जिस क्षेत्र में पथराव की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मां बेल्हा देवी जंक्शन, पृथ्वीगंज, शनिदेव, चिलबिला और कुंडा हरनामगंज संवेदनशील क्षेत्र हैं। इसके अलावा नदी पुलों के आसपास लोग ट्रेनों पर पथराव करते हैं। रेल संपत्ति चोरी करते हैं, उनपर निगरानी रखने के लिए ड्रोन उड़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रैक किनारे पत्थर जमा करने, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही, स्टेशन परिसर, यार्ड, प्लेटफॉर्म और एफओबी की निगरानी की जा रही है। पथराव वाले संवेदनशील पॉइंट पर विशेष नजर रहेगी। ड्रोन से मिले इनपुट पर ग्राउंड पेट्रोलिंग बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed