{"_id":"6ac6859a8a7926c1c006ee0c","slug":"dominance-in-divisional-competition-284-players-selected-for-the-state-level-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-179521-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मंडलीय प्रतियोगिता में दबदबा, 284 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मंडलीय प्रतियोगिता में दबदबा, 284 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे। विभाग
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंगलवार को हुई मंडलीय खेलकूद एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मंडल के खिलाड़ियों के साथ हुई स्पर्धाओं में जिले के होनहारों ने दमखम दिखाया। इस दौरान 284 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ है।
वहीं, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल में बालक-बालिका दोनों वर्गों में जिले की टीमें प्रथम रहीं। कबड्डी के बालक वर्ग, प्राथमिक स्तर के खो-खो के दोनों वर्गों व उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में भी प्रतापगढ़ विजेता रहा। हैंडबॉल और बास्केटबॉल के बालक वर्ग में भी बाजी मारी।
एथलेटिक्स में बाबागंज की उमा पटेल ने 400 और 600 मीटर बालिका वर्ग में स्वर्ण जीता। गौरा की शिफा बानो ने 100 मीटर और प्राथमिक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। कालाकांकर की संध्या साहू ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। समूहगान और लोकनृत्य में भी प्रतापगढ़ की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, मंजू सिंह और जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। बीएसए देवव्रत सिंह ने कहा कि यह बच्चों, खेल शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। 284 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।