फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   EO came on the road, sent 17 stray cattle to cowshed

Pratapgarh News: सड़क पर उतरे ईओ, 17 छुट्टा मवेशियों को भेजा गोशाला

Thu, 01 Aug 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
EO came on the road, sent 17 stray cattle to cowshed
शहर में छुट्टा मवेशियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार रात ईओ राकेश कुमार खुद सड़क पर उतरे। पालिका कर्मचारियों की टीम ने 17 मवेशियों को पकड़कर गोशाला पहुंंचाया। इस दौरान कुछ पशुपालकों से पालिका कर्मचारियों की तकरार भी हुई। ईओ ने चेतावनी दी कि अब छुटा मवेशी मिलने पर उसके मालिक पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

शहर में छुट्टा मवेशियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सभी वार्डों में छुट्टा मवेशियों की शिकायतें भी पालिका कार्यालय तक पहुंचती रहतीं हैं। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। मंगलवार रात ईओ राकेश कुमार, सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, जेई जल एसपी सिंह, प्रशांत सिंह शहर में घूम रहे 17 गाय व गोवंशों को कैटल कैचर की मदद से पकड़ा। सभी को कान्हा गोशाला ले जाया गया। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। अपने पशुओं को आवारा छोड़ने वाले पशुपालकों पर अब 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि दोबारा मवेशी मिले तो 1000 रुपये जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed