फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electric buses will run from Pratapgarh to Prayagraj

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से प्रयागराज दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will run from Pratapgarh to Prayagraj
प्रतापगढ़ बस स्टेशन से प्रयागराज के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही दौड़ेंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। कम समय में किराया भी कम देना होगा। 60 किमी हाईवे पर इलेक्ट्रिक बसों केे चलने से राहगीरों का भी सफर आसान हो जाएगा। पर्यावरण को भी बचाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

आरएम प्रयागराज मंडल एमके त्रिवेदी ने बताया कि प्रयागराज मंडल को 24 नई इलेक्ट्रिक बस मिलने वाली हैं। इनमें से पांच बसों का संचालन प्रतापगढ़ होते हुए फैजाबाद के लिए किया जाएगा। इससे डीजल की खपत कम होगी। इस बस के संचालन से पर्यावरण को भी बचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस जल्द ही मिलने वाली हैं। किस मार्ग पर कितनी बसों का संचालन होना है इसके लिए अभी तय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ बस कुंडा होते हुए लखनऊ जाएगी तो पांच बसें प्रतापगढ़ होते हुए फैजाबाद के बीच संचालित होंगी। स्टेशन अधीक्षक रत्नाकर त्रिपाठी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस प्रतापगढ़ डिपो तक आने की संभावना पूरी है। कब से आएगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन




ट्रेन की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई मुसीबत
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुसीबत बढ़ाकर रख दिया है। शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल, नीलांचल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से जंक्शन पर पहुंची। जबकि प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे तो पद्मावत और पीआरएल पैसेंजर एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन दो घंटे की देरी से पटरी पर दौड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed