फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight more people including CHO of Sukhpalnagar PHC infected corona

सुखपाल नगर पीएचसी के सीएचओ, कटरामेदनीगंज की चार वर्ष की बच्ची समेत आठ और लोग मिले कोरोना पाजिटिव

Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Eight more people including CHO of Sukhpalnagar PHC infected corona
कटरामेदनीगंज में कोरोना मरीज मिलने के बाद जांच करने को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : PRATAPGARH
सुखपालनगर पीएचसी के सीएचओ और कटरामेदनीगंज की चार वर्षीय बालिका समेत आठ और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 226 पहुंच गई है। शहर में गुरुवार को एक भी मरीज नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सुखपाल नगर पीएचसी पर तैनात एक सीएचओ बीते दो दिनों से बीमार चल रही थीं।
उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज में एक चार वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित हो गई है। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद परिवार के साथ पास-पड़ोस के लोग घबरा गए। वहीं सांगीपुर के 30 वर्षीय मिठाई दुकानदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। सांगीपुर बाजार के लोग घबराए हुए हैं। इसी तरह लालगंज के शीतलमऊ का 38 वर्षीय युवक, डेरवा सबलगढ़ का 27 वर्षीय युवक, अमरगढ़ के नगर गांव का 22 वर्षीय युवक और ढकवा के आमापुर गांव का गल्ला व्यापारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग होम आइसोलेट हो गए हैं। एक मरीज के बारे में सीएमओ और उनके नोडल अफसर को नहीं पता है कि वह कहां का रहने वाला है। सैंपल देते समय उसने नाम और पता के साथ मोबाइल नंबर तक गलत बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई एसओ समेत 395 लोगों का लिया सैंपल
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने कंधई एसओ समेत 395 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा। कंधई थाने का एक दरोगा कोरोना पीड़ित मिला है। जिसके बाद एसओ का भी सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed