{"_id":"673b875da4d2cb30ea03d37b","slug":"eight-accused-of-killing-two-youths-in-a-wedding-procession-sent-to-jail-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-128608-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बरात में दो युवकों की हत्या करने के आठ आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बरात में दो युवकों की हत्या करने के आठ आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
शनिवार की रात द्वारचार पर डांस को लेकर हुए विवाद के बाद दूल्हे के दो दोस्तों की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में आठ लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। तनाव को देखते गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
लालगंज कोतवाली के चकौड़िया निवासी विदेशी गौतम की पुत्री से विवाह करने के लिए शनिवार की रात लीलापुर के गिरधर सहाय का पुरवा निवासी दुखी गौतम बेटे मनोज कुमार की बरात लेकर आए थे। द्वारपूजा के दौरान डांस को लेकर बरातियों के दो गुटों में विवाद और मारपीट हो गई थी। इसके बाद दूल्हे के दो दोस्तों की हत्या कर दी गई थी।
मृतकों में एक अमेठी जिले के देलियांवा थाना बल्दीरई मुसाफिरखाना निवासी पवनदीप दूसरा इंद्रजीत सिंह उर्फ इन्द्रप्रीत निवासी सेमीपासा गुरुद्वारा बस्ती शेख, जालंधर (पंजाब) का रहने वाला था । मामले में मृतक इंद्रजीत की पत्नी ममता की तहरीर पर पुलिस ने लीलापुर थाना के तिना गिरधर सहाय निवासी सहदेव समेत नौ के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्या में नामजद सहदेव, संदीप वर्मा, किशन, विजय कुमार, राहुल, आशीष वर्मा, सनी वर्मा, वीरेंद्र वर्मा को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे भी बरामद किए गए।
वहीं, मृतक के परिजन शव लेकर अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। प्रशासन को आशंका है कि गांव के आठ युवकों को जेल भेजने से आक्रोश भड़क सकता है। इसलिए फोर्स तैनात की गई। हालांकि, गांव में स्थित सामान्य है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि आठ हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।