{"_id":"5d5ae9698ebc3e89ca72e825","slug":"dm-sp-reached-jail-searched-barracks-pratapgarh-news-ald2525519182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल धमके डीएम-एसपी, बैरकों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल धमके डीएम-एसपी, बैरकों को खंगाला
विज्ञापन
जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : PRATAPGARH
जिला कारागार का सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक जेल में छानबीन चलती रही। छापेमारी को लेकर बंदीरक्षकों और बंदियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि निरीक्षण के दौरान कुछ भी हाथ न लगने से जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
सोमवार दोपहर बाद जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही और पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बंदियों की बैरकों की सघन तलाशी कराई। अस्पताल बैरक का भी जायजा लिया। भर्ती बंदी मरीजों का हाल पूछा। दवा समेत अन्य सुविधाओं के मिलने की जानकारी ली।
बंदियों ने शौचालय की सफाई न होने की शिकायत की। जेल में स्वीपर न होने की समस्या बताई गई। डीएम ने जेल अधीक्षक आरपी चौधरी को निर्देश दिया कि बैरकों की साफ-सफाई बेहतर तरीके से कराई जाए। शौचालय की सफाई के लिए बाहर से स्वीपर की व्यवस्था की जाए। जेल में पौधरोपण की भी डीएम ने जानकारी ली।
विज्ञापन
जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन कराया जाए। समय-समय पर औचक निरीक्षण बैरकों की होनी चाहिए। जेल में निरुद्घ बंदियों व मुलाकात करने वालों की जानकारी लेने के लिए डीएम ने रजिस्टर का भी अवलोकन किया। अफसरों के जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।