फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dm issued notice to kalakankar chc superintendent, asks clearifacation

कालाकांकर सीएचसी में प्रसूताओं की अधिक मौत पर डीएम सख्त, अधीक्षक को नोटिस

Thu, 01 Oct 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
dm issued notice to kalakankar chc superintendent, asks clearifacation
dm issued notice to kalakankar chc superintendent, asks clearifacation
प्रतापगढ़। जिले के कालाकांकर सीएचसी में प्रसूताओं की मौत अधिक होने पर डीएम डॉ. रूपेश कुमार ने नाराजगी प्रकट करते हुए अधीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने कहा कि जिले में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को प्रशस्ति पत्र और अंतिम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने कैंप कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में सीएचसी और पीएचसी में चल रहीं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ से आशा, आशा संगिनियों को माह जुलाई का मानदेय देने के लिए मिले 32,48,000 रुपये तत्काल खाते में भेजने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि कोविड रिलीफ फंड में 70 लाख के सापेक्ष 69.45 लाख का व्यय हो चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिले 210.94 लाख रुपये के सापेक्ष 114.90 लाख खर्च हो चुके हैं। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3101 लाभार्थियों के सापेक्ष 3055 लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है। 46 लाभार्थियों का भुगतान अभी लंबित है, जबकि सीएचसी कुंडा के 12 लाभार्थियों ने भुगतान लेने से मना कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 10,108 लाभार्थियों के सापेक्ष 9,550 लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने बचे हुए लाभार्थियों के खाते में अविलंब रुपये भेजने को कहा है। इस मौके पर सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, विजय कुमार शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed