जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला आज, शाम तक आएगा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष पद के लिए होेने वाले चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। मतपत्र में पहले स्थान पर सपा प्रत्याशी अमरावती, दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह और तीसरे स्थान पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल का नाम है। मतदान के दौरान मतदाताओं को न तो मुहर लगानी है और न ही अंगूठे का प्रयोग करना है। मतपत्र में लिखे प्रत्याशियों के नाम के सामने अंग्रेजी के अंक दर्ज करने हैं।
अगर किसी मतदाता ने भूलवश या अज्ञानता के चलते हिंदी के अंक लिख दिए या सही का निशान लगा दिया, तो मत अवैध माना जाएगा। इसलिए सभी मतदाताओं को प्रत्याशियों के नाम केे सामने वाले कालम में अंग्रेजी के अंक एक, दो और तीन लिखना होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना होगी और परिणाम जारी कर दिया जाएगा। ऐसी उम्मीद लगाई जा जा रही है कि शाम चार बजे तक परिणाम की घोषणा हो सकती है।
मतदान और गणना के समय प्रत्याशी या समर्थक को रहने की छूट
जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान के दौरान स्वयं प्रत्याशी या उसका कोई समर्थक मौजूद रह सकता है। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना होगी। मतगणना में भी प्रत्याशी या एक समर्थक ही मौजूद रहेगा। एक प्रत्याशी के साथ एक से अधिक लोग सभागार में उपस्थित नहीं रहेंगे।
डीएम और प्रेक्षक की मौजूदगी में होगा चुनाव
जिला पंचायत का चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले में प्रेक्षक के रूप में नरेंद्र सिंह पटेल सचिव रेशम विभाग को भेजा गया है। डीएम को आरओ बनाया गया है। मतदान और मतगणना पर पूरी नजर रखते हुए विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र अफसरों की मौजूदगी में दिया जाएगा।
पांच थानों की फोर्स और पीएसी रहेगी तैनात
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पांच थानों की फोर्स और पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। परिणाम की घोषणा होने के बाद ही पुलिस टीम को हटने को कहा गया है। हालांकि शनिवार को बाजार बंद होने से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अधिक भीड़ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सहयोगी के लिए तीन सदस्यों के आवेदन निरस्त
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ एक सदस्य को सहयोगी मिला है। बिहार पंचम सीट से विजयी हुईं बिटोन देवी को उनके पति रामकैलाश सहयोगी के रूप में मिले हैं। तीन अन्य सदस्यों ने भी सहायक की मांग की थी, मगर नामांकन में दस्तखत करने के कारण उनके आवेदन को निरस्त कर दिया गया है।