{"_id":"6739e31caf71d27c470d0f99","slug":"didn-know-that-people-here-kill-people-by-inviting-them-to-weddings-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : नहीं पता था, शादी में बुलाकर यहां के लोग मार डालते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : नहीं पता था, शादी में बुलाकर यहां के लोग मार डालते हैं
Sun, 17 Nov 2024 06:05 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:05 PM IST
सार
जालंधर निवासी विशाल मृतक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ इंद्रजीत का साला और पवनदीप का मित्र है। उसने बताया कि शादी का निमंत्रण मिलने पर वह सभी के साथ पंजाब से आया था। उसको नहीं पता था शादी में बुलाकर यहां के लोग मार डालते हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली के चकौडिय़ा में शादी में शामिल होने आए दो बारातियों की लाठी डंडे पीटकर हुई हत्या की आंखों देखी कहानी गंभीर रूप से घायल विशाल ने विलखते हुए बताई। जालंधर निवासी विशाल मृतक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ इंद्रजीत का साला और पवनदीप का मित्र है। उसने बताया कि शादी का निमंत्रण मिलने पर वह सभी के साथ पंजाब से आया था। उसको नहीं पता था शादी में बुलाकर यहां के लोग मार डालते हैं।
विज्ञापन
यह कहते हुए फफकते हुए पूरी वारदात बताई। विशाल ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए वह अपने बहनोई, बहन व मित्र के साथ आकर बहुत खुश था। लेकिन नशे में धुत लोगों ने डांस के दौरान ही विवाद शुरू कर दिया। उसके बहनोई इंद्रप्रीत की सोने की चेन छीन लिया। विरोध करने पर डांस के दौरान मारा। इसके बाद जब वह लोग बारात से लौटने लगे तो नशे में धुत पंद्रह बीस लोगों ने रास्ते में रोक लिया और खेत में लगे डंडे से दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वह लोग रहम की भीख मांगते रहे, गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन हमलावर तब तक सडक़ पर गिराकर उनको डंडे से पीटते रहे, जब तक वह लोग लहूलुहान होकर बेदम हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जालंधर से मृतक इंद्रप्रीत के परिजन मॉर्चरी पहुंचे। शव देखते ही वे रोने बिलखने लगे। मेहमान के साथ इस तरह की वारदात से वह सदमे में दिखे।
विज्ञापन