{"_id":"6695725c240760eeba000da4","slug":"development-of-kunda-babaganj-is-first-priority-pushpendra-saroj-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-120787-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा, बाबागंज का विकास पहली प्राथमिकता : पुष्पेंद्र सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा, बाबागंज का विकास पहली प्राथमिकता : पुष्पेंद्र सरोज
विज्ञापन
कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज सोमवार को पहली बार कुंडा कस्बा पहुंचे। कस्बे के नरसिंहगढ़ मोहल्ला स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम अवध यादव काका की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कुंडा डाक बंगला पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि कुंडा और बाबागंज का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने बेसहारा मवेशियों के लिए व्यवस्था कराकर किसानों को राहत दिलाने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की बात कही। पत्रकारों द्वारा ट्राॅमा सेंटर के निर्माण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से मिलकर बनवाने का प्रयास करेंगे। फल पट्टी घोषित कुंडा में मंडी की स्थापना के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही। सांसद ताजपुर सरियावां, बरई, बलीपुर, सुजौली, रहवई, केशवपुर, जाखामई, साहूमई, बड़ेरा समेत गांवों में पहुंचकर लोकसभा में विजयी बनाने पर मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम अवध यादव, एडवोकेट अखिलेश यादव, एडवोकेट संदीप पाल, नोखे लाल यादव, ऋषभ यादव, दयाशंकर यादव, प्रदीप सरोज मौजूद रहे।