फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Department employees are sunk lutea

कर्मचारी ही डूबो रहे विभाग की लुटिया

Sun, 11 Jan 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग एक तरफ इलेक्ट्रानिक मीटर लगवाने की कवायद कर रहा है वहीं दूसरी ओर कई घर ऐसे भी हैं जहां मीटर तक नहीं लगे हैं। मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारियों की कृपा से उन तक जांच की आंच नहीं पहुंच रही है। ऐसे में विभाग को उनके नुमाइंदे ही घाटे में डाल रहे हैं। इन दिनों विभाग द्वारा शहर के उपभोक्ताओं के घरों में लगे कैलेंडर टाइप मीटर के स्थान पर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने की कवायद चल रही है। इसके लिए विभाग ने उपभोक्ताओं को कार्यालय में संपर्क करने के लिए भी कहा है। इसके साथ डीएम ने भी चोरी रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों पर नकेल कसी है। इसके बाद भी चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


शहर के कई वार्डों में ऐसे भी घर हैं जहां कैलेंडर मीटर तो दूर की बात मीटर ही नहीं लगे हैं। कुछ सरकारी कॉलोनियों में भी मीटर नहीं लगे हैं। ऐसा इसलिए नहीं कि अधिकारी वहां जांच करने नहीं जाते बल्कि विभाग के कर्मचारियों की ही कृपा उन पर बनी है। इस वजह से उन्हें मीटर न लगवाने का कोई डर नहीं है। मीटर रीडिंग लेने वाले विभाग के कर्मचारी ही यह जुगाड़ बताते हैं। इसके बदले वे सुविधा शुल्क वसूलते हैं। इसके अलावा मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को भी वे कम रीडिंग आने का जुगाड़ बताते हैं।  शहर के अजीतनगर स्थित सरकारी कॉलोनी में कुछ घर ऐसे हैं जहां अभी तक मीटर नहीं लगे हैं। सदर बाजार, मीराभवन, दहिलामऊ समेत कई क्षेत्रों में कुछ घर ऐसे हैं जहां मीटर नहीं लगाए गए हैं। वहां के लोग रीडिंग कर्मचारियों की मेहरबानी से अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed