फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration in lalganj tehsil

नए जिलाधिकारी को वकीलों ने रोका

Sun, 30 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
demonstration in lalganj tehsil
डीएम कार्यालय में मांगो ंको लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धनंजय मिश्रा हत्याकांड के छह दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों ने धरना, प्रदर्शन व कोतवाली का घेराव किया। कार्यभार ग्रहण जा रहे नवागत जिलाधिकारी को रोक लिया। धरनास्थल पर जाकर जिलाधिकारी ने वार्ता के बाद हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



शनिवार को अधिवक्ता की हत्या के विरोध में तहसील खुलते ही साथियों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में विरोध, प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया। सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी करने के बाद पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए वकीलों का हुजूम कोतवाली का घेराव करने निकल पड़ा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया गया। इनका कहना था कि घटना का खुलासा और हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में लालगंज पुलिस नाकाम रही है। इस दौरान वकीलों को जानकारी मिली कि नवागत जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह शहर मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने जा रहे हैं। इस पर अधिवक्ता लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पहुंच गए और जिलाधिकारी के काफिले के आगे खड़े होकर उनका काफिला रोक लिया।
विज्ञापन


आक्रोश देख नवागत जिलाधिकारी कार से उतर गए और वकीलों के साथ तहसील परिसर के धरना स्थल पर पहुंचे। यहां वकीलों ने वार्ता के बाद जिलाधिकारी को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा व पीड़ित परिवार के सदस्यों का शस्त्र लाइसेंस समेत अन्य मांग पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने हर संभव कार्रवाई व मदद का भरोसा देकर धरना, प्रदर्शन समाप्त कराया। इस मौके पर अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, महामंत्री संदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, ओंकारनाथ, दिनेश मिश्रा, राव वीरेंद्र सिंह, अजय शुक्ल, राधारमण, राममोहन सिंह, विकास मिश्रा, अजय सिंह, दिनेश सिंह, गीता सिंह, संतोष पांडेय, हरिश्ंाकर द्विवेदी, मनोज सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहीं साथी धनंजय मिश्र की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक मदद व सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह और नवागत जिलाधिकारी से मिलकर वकीलों ने अपनी मांग रखी। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्रह जेपी मिश्र की अगुवाई में शनिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने जुलूस निकालकर हड़ताल का प्रस्ताव सौंपा। अधिवक्ताओं ने शासन तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए रानीगंज विधायक धीरज ओझा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। शाम को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह से मिला। जिसमे वकीलों ने तर्क रखा कि सिपाही के परिजनों को शासन ने तीस लाख रुपया दिया लेकिन अभी तक अधिवक्ता के परिवार को शासन की ओर से एक धेला नहीं मिला। हत्यारोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। परिवार के लोगों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता के बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को शासन से पूरा कराएंगे। अधिवक्ता नवागत जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह से मिले। उनके सामने अपनी मांगों को रखा। डीएम ने सभी को भरोसा दिलाया के उनकी मांगों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर सूर्यकांत निराला, राममूर्ति मिश्र, उदितगिरि, जेपी दुबे, दिनेश तिवारी, मुक्कू ओझा, विनोद कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष राधेकृष्ण तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विद्या सागर शुक्ल, अनिल कुमार मिश्र, विनय सिंह, नफीस, गुलजार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed