फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Daggamar vehicles galloped on the roads even after 12 deaths

Pratapgarh News: 12 मौतों के बाद भी सड़कों पर सरपट दौड़े डग्गामार वाहन

Wed, 12 Jul 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Daggamar vehicles galloped on the roads even after 12 deaths
सड़क हादसों के कारण कई परिवार की खुशियां छिन जाती हैं, कई बार ऐसे हादसों में पूरे परिवार का वजूद ही मिट जाता है। कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया असमय छिन जाता है, लेकिन लोगों की लापरवाही और डग्गामारी पर अंकुश नहीं लगता।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को हुए हादसे में 12 लोगों की जान चली गई, लेकिन मंगलवार को डग्गामार वाहनों के चालक मानक के विपरीत सवारियां बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन

बड़े सड़क हादसों की जांच में बड़े कारणों में सड़कों पर अनफिट और खटारा वाहनों का परिचालन सामने आया है। सड़कों पर डग्गामार वाहन भी दौड़ रहे हैं। इनके परिचालन पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक पहल नहीं के बराबर है। सवारियां ढोने वाले अधिकांश वाहनों में लाइट गायब है। तो किसी के इंडिकेटर का अता-पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके अनफिट वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। अनफिट वाहनों के परिचालन रोकने में प्रशासनिक पहल नाकाफी है। इस वजह से सड़कों पर इनकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जो हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों के मन में डर नही है। इसीलिए वे अनफिट वाहनों को सड़क पर दौड़ा रहे हैं।
मंगलवार को शहर, दीवानगंज, लालगंज, सगरासुंदरपुर, नवाबगंज, कुंडा समेत ग्रामीण अंचलों में बस व टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर सफर करते देखा गया।






न लाइट न रिफ्लेक्टर, वाहन दौड़ रहे सरपट

जिले के सड़कों पर ऐसे तमाम वाहन चल रहे हैं, जो परिचालन के लिए सुरक्षित नहीं है। कई वाहनों में लाइट और सड़कों पर रिफ्लेक्टर (संकेतक) की भी सही व्यवस्था नहीं है। सड़क क्रॉस करने के दौरान सड़कों पर चिन्ह का अभाव है। इससे चालकों को दिक्कत होती है। धुआं उगलते वाहन खुलेआम प्रदूषण फैला रहे हैं। स्प्रिंग ब्रेक में कमी होने के बावजूद वाहनों को बेरोकटोक चलाया जा रहा है। ऐसे लोग भी वाहन चला रहे हैं, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।

फिटनेस की नहीं होती जांच
नियम के अनुसार वाहनों के फिटनेस जांच में पास होने के बाद ही उन्हें सड़कों पर चलाने की अनुमति देनी है। जिले में फिटनेस जांच की शायद ही कोशिश होती हो। सड़कों पर उतारने के लिए कौन गाड़ी फिट है और कौन अनफिट इसे कोई देखने वाला नहीं।


सुरक्षित यातायात के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता। वाहनों की लगातार जांच चल रही है। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों व चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस व परिवहन विभाग संयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं।

दिलीप गुप्ता , एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed