फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crowds at the shops to shop for Eid

ईद की खरीदारी करने को दुकानों पर उमड़ी भीड़

Mon, 26 Jun 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crowds at the shops to shop for Eid
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
ईद की खरीदारी करने के लिए रविवार को शहर से लेकर देहात की बाजारों में खासी भीड़ रही। रेडीमेड कपड़ों के साथ ही जूते चप्पल खरीदने के लिए लोग दुकानों पर देर रात तक डटे रहे। शहर में भीड़ के चलते जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। लोगों के बीच विवाद होता रहा।
विज्ञापन


ईद की तैयारियों को लेकर रविवार को भी बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ रही। चौक से लेकर श्रीराम तिराहे के पास और पंजाबी मार्केट में जाम की समस्या बनी रही। हर कोई पहले निकलने के चक्कर में एक दूसरे से उलझता रहा। कई लोगों के बीच विवाद होता रहा। नौबत मारपीट तक पहुंची लेकिन आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर विवाद शांत हो जाता। रेडीमेड कुर्ता पायजामा, जूता व चप्पल के अलावा बच्चों के कपड़े खरीदने के लिए लोग देर रात तक बाजारों में जमे रहे। गारमेंट व मार्ट में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। हर कोई जल्द से जल्द खरीदारी करने के लिए बेकरार रहा। दुकानदार भी रविवार को ईद के पर्व की अंतिम बाजार मान कर चल रहे थे। इसलिए देर रात तक लोगों ने दुकानें भी खोले रखीं। पंजाबी मार्केट से लेकर फलमंडी गेट से गुजरने वाले लोग निकलने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन


ईद पर खरीदारी करने के लिए रविवार को सुबह से ही बाजारें सज गईं थीं। छोटे बड़े दुकानदार अपना सामान सजाकर बैठे थे। वे खरीदारों का इंतजार कर रहे थे। सुबह से खरीदारों की भीड़ भी आने लगी। दोपहर में अचानक दुकानदारों के मंसूबों पर बरसात ने पानी फेर दिया। उन्हे दुकानोें के बाहर सजाया गया सामान हटाना पड़ा। बारिश के भय से दुबारा सामानों को दुकान के बाहर नहीं सजाया। बरसात के बाद ग्राहक भी इधर उधर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed