फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminals prepare to be a prison or Ram Nam Satya: CM

अपराधी की जगह जेल या फिर रामनाम सत्य होने की तैयारी करें : सीएम

Mon, 29 Apr 2019 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
criminals prepare to be a prison or Ram Nam Satya: CM
कुंडा में आयोजित भाजपा की जनसभा को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रतापगढ़
कुंडा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराधियों की जगह जेल में होगी या फिर वह रामनाम सत्य होने की तैयारी करें। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए तीसरी कोई जगह नहीं होगी। कानून से खेलने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। 
विज्ञापन


दोपहर में 12.50 बजे भक्तिधाम मनगढ़ के हेलीपैड पर सीएम का उड़नखटोला उतरा। मनगढ़ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वह सड़क मार्ग से कुंडा के सरयू प्रसाद इंटर कालेज में कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम ने कहा कि प्रतापगढ़ में आजादी के बाद पहले मेडिकल कालेज की नींव उन्होंने रखी। इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


आंवले और अमरूद को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से सारी दुनिया के सामने खड़ा किया। इसकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग भी की जाएगी। इससे किसान, व्यापारी व उद्यमियों में खुशहाली लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं। चौथा चल रहा है। देखना आपको है कि कहीं कौशाम्बी लोकसभा विकास के पायदान पर पीछे न छूट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 30 मिनट के अपने भाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा, पुलवामा हमला सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा यूपी से 75 से अधिक सीटें जीतेगी। सांसद विनोद सोनकर ने क्षेत्र में किए विकास कार्यों के बारे में बताया। लोगों से भयमुक्त होकर मतदाने करने की बात कही। एक दल के बारे में कहा कि वह जनसताई दल हो गया है। लोगों कों देख लेने की धमकी दे रहा है। उससे डरने की जरूरत नहीं है। सभा को ठाकुर प्रकाश सिंह, अभय प्रताप सिंह पप्पन, भूपेंद्र पांडेय, उदयराज पांडेय आदि लोगों ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed