फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Criminals 2.32 lakh rupees and mobile phones on the highway near the police booth, police engaged in in

Pratapgarh Crime : पुलिस बूथ के करीब हाईवे पर बदमाशों ने लूटे 2.32 लाख व मोबाइल, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 31 May 2025 06:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 May 2025 06:29 PM IST
सार

प्रयागराज जनपद के अमर ज्योति मेडिकल एजेंसी से शुक्रवार को दिन में आक्सीजन सिलिंडर लेकर प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के घासी का पुरवा निवासी मेडिकल वाहन चालक अजय पांडेय नैनी के महेबा निवासी खलासी अंकित भारती के साथ सुल्तानपुर गया था।

विज्ञापन
Criminals 2.32 lakh rupees and mobile phones on the highway near the police booth, police engaged in in
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर गजेहड़ा पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सुल्तानपुर से ऑक्सीजन सिलिंडर आपूर्ति कर लौट रहे प्रयागराज के मेडिकल वाहन चालक व खलासी से तमंचे के बल पर 2.32 लाख रुपये व मोबाइल लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी व सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे। दूसरे दिन भी पुलिस चालक व खलासी से पूछताछ कर घटना का खुलासा करने में जुटी रही।

विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के अमर ज्योति मेडिकल एजेंसी से शुक्रवार को दिन में आक्सीजन सिलिंडर लेकर प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के घासी का पुरवा निवासी मेडिकल वाहन चालक अजय पांडेय नैनी के महेबा निवासी खलासी अंकित भारती के साथ सुल्तानपुर गया था। जहां ऑक्सीजन सिलिंडर की डिलीवरी देने के बाद रुपये लेकर वह घर लौट रहा था। देल्हूपुर थाने से पहले ही गजेहड़ा पुलिस चौकी के करीब अजय पांडेय ने पेशाब करने के लिए वाहन रोका। तभी पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे।

विज्ञापन


अजय के अनुसार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसे बचाने के लिए अंकित दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। तभी बाइक पर बैठा एक बदमाश तमंचा लेकर पहुंचा। तमंचे के बल पर बदमाश वाहन से 2.32 लाख रुपये व दोनों का मोबाइल लूटकर भाग निकले। राहगीरों की मदद से चालक ने मेडिकल एजेंसी के मालिक संजय केसरवानी व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर लूट की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के होश उड़ गए। घटनास्थल पर भागकर एसओ राधेबाबू पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पहुंचकर छानबीन करने लगे। इस बीच एएसपी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे। चालक व खलासी से पूछताछ के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई। स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव भी बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाए गए। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। अभी तहरीर भी नहीं मिली है।

चालक व खलासी पर पुलिस का संदेह

घटना के शिकार चालक व खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है। चालक अजय के अनुसार जब उसने वाहन रोका तो पहले से ही नकाबपोश बदमाश दो रेसर बाइक से खड़े थे। इसलिए कुछ दूर जाकर वाहन खड़ा किया। पुलिस बूथ बंद था। 15 घंटे तक छानबीन के बाद भी पुलिस का संदेह चालक व खलासी पर ही बार-बार जा रहा था। दोनों के विरोधाभासी बयान ने पुलिस को उलझा दिया।

गजेहड़ा जंगल लुटेरों का अड्डा, आखिर क्यों पुलिस चौकी में लटक रहा था ताला

देल्हूपुर थाना से पहले गजेहड़ा जंगल मानधाता क्षेत्र में आता था। अक्सर गजेहड़ा जंगल के करीब लूट, छिनैती समेत अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अफसरों ने अस्थायी पुलिस चौकी बना दिया था। ताकि घटनाओं को रोका जा सके। चालक अजय ने बताया कि घटना के समय पुलिस चौकी बंद थी। शोर शराबे पर भी मदद नहीं मिली। वहां तैनात पुलिसकर्मी कहां गए थे। थानाध्यक्ष राधे बाबू इसका सही जवाब देने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed