{"_id":"589623084f1c1bda22e8131b","slug":"crimenews","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रुपये उड़ाने वालों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से रुपये उड़ाने वालों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को धोखा देकर एटीएम से रुपये उड़ाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा था। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 14 एटीएम कार्ड और तकरीबन 10 हजार रुपये मिले थे। सरगना की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, वह नहीं मिला।
नगर कोतवाली के एसएसआई संजय शर्मा की मानें तो सगरा ढलान पर चेकिंग के दौरान कार में तीन युवक मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से 14 एटीएम कार्ड व दस हजार रुपये मिले। सभी से पूछताछ की गई। पता चला कि तीनों शातिर बदमाश हैं। वे एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाते हैं। पुलिस ने पकड़े गए रवि यादव निवासी पतुलकी थाना जेठवारा, विनय सिंह निवासी भुआलपुर थाना जेठवारा और किशन निवासी मझिलहा थाना अंतू को कर्रा किया तो उन लोगों ने गिरोह के सदस्यों का नाम बताया। पुलिस पतुलकी के रहने वाले सरगना की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली पुलिस ने जेठवारा, लालगंज, अंतू में खोजबीन की, वह हाथ नहीं आया। जिसके चलते पुलिस ने शनिवार को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।