फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two bullets shot in Babganj and city

बाबागंज और शहर में दो युवकों को मारी गोली

Wed, 21 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार की रात शहर और बाबागंज में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। इनमें एक युवक की सिर में गोली लगने के कारण हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है, जबकि एक युवक के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। शहर में ही बसपा नेता की कार पर भी फायर झोंका गया। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के विवेक नगर निवासी यश श्रीवास्तव (23) पुत्र सुभाषचंद्र श्रीवास्तव मंगलवार की रात अपने साथी गौरव के साथ गोपालापुर स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। रात दो बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। शहर के बाबागंज हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल यश को जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। डॉक्टरों की मानें तो बुलेट उसके हाथ को छूते हुए निकल गई थी। इसलिए उसे घर जाने दिया गया। दूसरी ओर बसपा नेता संतोष जैन निवासी स्टेशन रोड ने मंगलवार की रात अपने घर के बाहर कार खड़ी की थी। रात में अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली कार के दरवाजे में जा लगी। बुधवार की सुबह बुलेट मिली। शहर कोतवाल ने बताया कि इस तरह की कोई घटना ही नहीं हुई। घटना संदिग्ध है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तीसरी घटना महेशगंज थाना क्षेत्र के बदगवां में हुई। गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी (18) मंगलवार की रात शौच के लिए निकला था। इस दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली उसके सिर में जा लगी। गांव के लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। ओमप्रकाश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर आशुतोष त्रिपाठी ने छानबीन के बाद घायल ओमप्रकाश के पिता की तहरीर पर पड़ोसी रवि तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ महेशगंज का कहना है कि आशनाई में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। प्रकरण की हकीकत खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वी-मार्ट के मैनेजर को पीटा, फायरिंग

वी-मार्ट के मैनेजर को पीटने के बाद फायरिंग की गई। उससे मॉल के गेट की चाभी छीनने का भी प्रयास किया गया। शोरशराबे पर आसपास के लेाग जुटे तो आरोपी फरार हो गए। सुबह मैनेजर ने कोतवाली में तहरीर दी।

कुंडा कस्बे में स्थित वी-मार्ट शापिंग मॉल में कुछ लोग मंगलवार की सुबह खरीदारी करने के लिए गए थे। इस दौरान वहां साफ-सफाई हो रही थी। इसके चलते ग्राहकों को रोक दिया गया। इसे लेकर मैनेजर की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।

हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया। रात में मैनेजर शुभम तिवारी शापिंग मॉल बंद होने पर हनुमत नगर स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान सुबह विवाद करने वाले लोगों ने उसे घर के पास घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। साथ ही उसके पास मौजूद वी-मार्ट की चाभी छीनने का प्रयास किया गया। मैनेजर के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इस पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह मैनेजर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मारपीट हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। कार्रवाई होगी।

घर जा रहे युवक को मारी गोली
 बाइक से घर जा रहे युवक को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक बाइक से गिर पड़ा। आसपास के लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के सरियावां निवासी रवि कुमार यादव (26) पुत्र प्रेमचंद्र यादव बुधवार को बाइक लेकर डेरवा बाजार गया था। रात में वह घर लौट रहा था। डेरवा बाजार से आगे बढने पर भद्रेश्वर इंटर कालेज के करीब हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे दो हमलावरों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद वह बाइक लेकर गिर पड़ा। हमलावरों ने दुबारा उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिसके चलते हमलावर बाइक लेकर भाग निकले।


गोली रवि के कंधे और पीठ में लगी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना जेठवारा थाना क्षेत्र में घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed