{"_id":"57b605104f1c1b29156eb883","slug":"truck-rulled-over-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बांधने जा रही महिला को इलाहाबाद में ट्रक ने कुचला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राखी बांधने जा रही महिला को इलाहाबाद में ट्रक ने कुचला
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
killed in accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ से अपने भाई को राखी बांधने के लिए पति के साथ मायके जा रही महिला को लालगोपालगंज पुलिस बूथ तिराहे पर ट्रक ने कुचल दिया। उसका पति साफ बच गया। ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गया। ऐन राखी के रोज इस हादसे से दोनों परिवार में मातम पसर गया।
हथिगवां इलाके के गडे़रियन का पूरा गांव निवासी वीरेंद्र पाल मजदूरी करता है। इलाहाबाद के नवाबगंज के अंधियारी गांव में उसकी ससुराल है। बृहस्पतिवार सुबह वीरेंद्र के साथ साइकिल पर उसकी पत्नी सुमित्रा देवी (35) अपने भाई को राखी बांधने की खातिर अंधियारी में मायके के लिए निकली थी। वे दोनों सुबह करीब दस बजे लखनऊ हाईवे पर लालगोपालगंज पुलिस बूथ तिराहे के समीप पहुंचे तभी पीछे से आए एक ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सुमित्रा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। वहां भीड़ लग गई। ड्राइवर ट्रक से उतरकर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस से कहा कि सड़क पटरी पर दुकानों की वजह से यह हादसा हुआ।
ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ पटरी की दुकानों को हटवा दिया। साथ ही शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। त्योहार पर इस अनहोनी से सुमित्रा के मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। अपनी आंखों के सामने पत्नी की मौत से वीरेंद्र गमगीन रहा।