फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   truck hit the girl, died

कार ने बालिका को रौंदा, मौत

Tue, 15 May 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 15 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
truck hit the girl, died
हादसे के चलते शास्त्री सेतु पर लगा जाम

विज्ञापन
 शरबत पीकर घर लौटते समय सडक़ पार कर रही बालिका को इनोवा कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार को इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर चौराहे पर हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी जियालाल की बेटी रेखा की शादी रायबरेली के सलवन में हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद ही अनबन के कारण रेखा अपनी बेटी लक्ष्मी (10) के साथ मायके में रहने लगी। मंगलवार दोपहर लक्ष्मी लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम में गई थी।
विज्ञापन


वहां शरबत पीने के बाद घर लौट रही थी। हाईवे पार करने के दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सडक़ पर आ गिरी। कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे की खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत के बाद रेखा का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed