{"_id":"5898b3554f1c1b9052378974","slug":"trains-passes-away-from-deadbody","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर पड़ी लाश को रौंदती रही ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर पड़ी लाश को रौंदती रही ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पूरेकेशवराय गांव के पास रेलवे लाइन पर सोमवार को एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दो घंटे तक लाश रेलवे लाइन पर पड़ी रही और इलाकाई पुलिस ने हटाने की जरूरत नहीं समझी। जानकारी होने के बाद भी लाश के ऊपर से कई ट्रेनें गुजार दी गईं। जिससे लाश पहले से भी अधिक क्षत-विक्षत हो गई।
अंतू के लोहंगपटी गांव के राम प्रसाद (55) पुत्र संपत्ति हरि दिन में करीब 12 बजे पोते राज के साथ जगेसरगंज बाल कटवाने साइकिल से आए थे। बाल कटवाने के बाद वह घर गए। एक बजे घर से निकलने के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। करीब दो बजे उनकी लाश जगेसरगंज-अंतू रेलवे स्टेशन के बीच पूरेकेशवराय गांव के पास रेलवे लाइन के बीच मिली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामप्रसाद की मौत किस ट्रेन से कटकर हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई। कटने के बाद उसका सिर रेलवे लाइन के बीच और धड़ बगल में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को तब हुई जब मालगाड़ी लेकर गौरीगंज जा रहे चालक ने इसकी सूचना जगेसरगंज स्टेशन को दी। घटना के बाद पीआरएल समेत कई गाड़ियां लाश के ऊपर से गुजर गईं। घटना स्थल स्टेशन से करीब डेढ़ किमी दूर था। सूचना मिलते ही लोगों का जमघट लग गया। लाश की पहचान हो जाने के बाद लोगों ने इसकी सूचना राम प्रसाद के घर पर दी तो कोहराम मच गया। गांव के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। पता चला है कि राम प्रसाद की पत्नी पहले ही इस दुनिया में नहीं है। इकलौता लड़का पवन है जो कि राजस्थान में आंवला तोड़ने गया हुआ है। घर में केवल बहू और पौत्र राज था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे जरूर थे मगर कोई लाश हटाने के लिए तैयार नहीं हुआ। लोग पुलिस का इंतजार कर रहे थे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि दो बजे ही अंतू पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी। राम प्रसाद की मौत कैसे हुई यह जानकारी नहीं हो सकी है। एसओ जीआरपी वीके सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। मगर घटना स्थल अंतू पुलिस का था।