{"_id":"5acbb0734f1c1bf0618b685f","slug":"theves-in-pradhan-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर प्रधान के भाई का घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर प्रधान के भाई का घर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकूनपुर/ कोहड़ौर/ मानधाता। चोरों ने पक्के मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी लोगों को सुबह हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद चोरों की तलाश करने लगी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरारानीगंज के प्रधान रामसुख यादव के भाई काशीराम यादव के पक्के मकान में रविवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी। परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। चोर जेवरात व कीमती सामान से भरा बाक्स उठा ले गए। सोमवार की सुबह लोग सोकर उठे तो कमरा खुला देख दंग रह गए। देखा तो तीन तोले का सोने का हार, करधन, अंगूठी, मंगलसूत्र समेत लगभग पौने दो लाख का जेवरात गायब थे। इसी रात चोर शिक्षक हनुमान प्रसाद शुक्ला के घर भी पहुंचे, लेकिन लोगों के जाग जाने के कारण चोरों को भागना पड़ा। बताया जाता है कि एक साल के भीतर मदुरारानीगंज में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो गई लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी।
मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर बाजार निवासी घनश्याम सोनी के दुकान का शटर व चैनल का ताला काटकर चोर 25 हजार रुपये के आभूषण चुरा ले गए। सुबह जानकारी पर घनश्याम ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश कर रही है। खास बात यह है कि देल्हूपुर पुलिस चौकी के करीब चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।