{"_id":"3e8478e447ff6ae1c49f3859e86d5060","slug":"the-death-of-the-young-men-are-victims-of-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंतू-चिलबिला मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह शव की शिनाख्त हो सकी।
नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी सुरेंद्र मौर्य (22) पुत्र केदारनाथ हलवाई का काम करता था। उसकी ही कमाई से परिवार का खर्च चलता था। मंगलवार की शाम वह एक समारोह में भोजन बनाने गया था। वहां से रात करीब एक बजे घर लौट रहा था। साथियों ने उसे घर के निकट मुख्य मार्ग पर छोड़ दिया था। वह जैसे ही सड़क पार करने लगा उसी दौरान बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर चिलबिला चौकी के सिपाही भागकर मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल आए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में उसकी पहचान नहीं हो सकी। हालांकि बुधवार की सुबह परिजन सुरेंद्र की खोजबीन करने लगे। मर्चरी पहुंचे तो सुरेंद्र का शव देख रोने बिलखने लगे। इस बात की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।