फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tech student's body found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिली बीटेक छात्र की लाश

Wed, 14 Jan 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 14 Jan 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
Tech student's body found on railway track
अमेठी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर बीटेक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार देर रात सूचना मिलने पर पहुंची प्रतापगढ़ जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेल प्रशासन ने इस घटना को आत्महत्या बताया है मगर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि अमेठी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी है। उपनिरीक्षक राहुल द्विवेदी मयफोर्स स्टेशन पहुंचे। तलाशी के दौरान युवक की पैंट की जेब से एक कागज मिला। उस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। एसआई ने उस नंबर पर फोन किया। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने अपना नाम रमाकांत उपाध्याय निवासी बक्सर जौनपुर बताया। बताया कि युवक उसका नाती आशुतोष पाण्डेय है। वह उसका नाना है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को तड़के परिजन थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। रमाकांत ने पुलिस को बताया कि आशुतोष पाण्डेय का घर फतनपुर के सांड़ गांव में है। आशुतोष दिल्ली से बीटेक करने के साथ ही गुड़गांव में पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था। उसके घर आने की कोई सूचना नहीं थी। अचानक वह अमेठी कैसे पहुंच गया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। नाना रमाकांत व चाचा सुभाष पाण्डेय ने हत्या की आश्ंाका जताई है, जबकि अमेठी के स्टेशन मास्टर व जीआरपी का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशुतोष ने आत्महत्या की है। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा थाने पर रही। आशुतोष मां-बाप की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed