फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teacher Puerjee from pocket , center Dibar

टीचर की जेब से मिली पुर्जी, सेंटर डिबार

Thu, 19 Feb 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक बोलकर नकल करा रहे हैं। इस बात का खुलासा प्रभारी डीआईओएस ने टीचर की जेब से पुर्जी निकालकर किया। उन्होंने शिक्षक को फटकार लगाते हुए केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भेजी है। इधर पहले दिन की परीक्षा में एक बालक और एक बालिका को नकल करते पकडे़ जाने पर रिस्टीकेट कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा में लालगंज इलाके के सरयू इंटर कॉलेज शीतलमऊ पहुंचे प्रभारी डीआईओएस आरके वर्मा को बच्चों की तलाशी में जब कुछ नहीं मिला, तो शिक्षकों की जेब टटोलने लगे। प्रभारी डीआईओएस ने बताया कि शिक्षक रोहित द्विवेदी के जेब के नकल की चिट मिली।
विज्ञापन


इससे उसे केंद्र बाहर करने का आदेश देने के साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार कर दिया गया है। प्रभारी डीआईओएस ने स्वीकार किया कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर साइलेंट नकल हो रही है। इधर सचल दल में शामिल अरविंद सिंह ने पार्वती कमल इंटर कॉलेज पट्टी में एक बालक और जनता इंटर कॉलेज जगनीपुर में एक बालिका नकल करते हुए पकड़े जाने पर रिस्टीकेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed