{"_id":"57cf017b4f1c1be906317c81","slug":"shopkeeper-snabbed-youth-wih-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गे के रेट को लेकर विवाद युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गे के रेट को लेकर विवाद युवक पर चाकू से हमला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार में मुर्गे के रेट को लेकर दुकानदार अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के रंगौली कनिस्ता निवासी हदीश (20) अब्दुल हमीद मंगलवार की शाम विश्वनाथगंज बाजार में मुर्गा का मांस खरीदने गया था। जहां दुकानदार से रेट को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर सलमान ने अपने चचेरे भाइयों को भी बुला लिया। उन लोगों के पहुंचते ही गाली गलौज होने लगी। अचानक हमलावरों ने हदीश के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल हदीश को लोग जिला अस्पताल भेजे। सूचना मिलने पर रास्ते में परिजन भी साथ हो लिए। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची और हमला करने वालों को खोजने लगी। इस बाबत एसओ मानधाता राजकिशोर ने बताया कि घायल की ओर से तहरीर नही मिली है। हमला करने वालों को चिह्नित कर उनकी तलाश की जा रही है।