{"_id":"58efc97f4f1c1b874acf8fcc","slug":"shoot-to-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बदमाशोें ने ट्रक चालक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बदमाशोें ने ट्रक चालक को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने ट्रक लूटने के लिए चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। टायर फटने के बाद बदमाश ट्रक छोड़कर बाइक से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल टालने के लिए खून से लथपथ चालक को जिंदा बताते हुए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एएसपी पूर्वी व सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे।
वाराणसी के रहने वाले विपिन सिंह की बारह चक्का ट्रक सीजे 15 एसी-1052 चालक मिथलेश कुमार (28) पुत्र रवींद्र कुमार निवासी प्रधानपुर लवकारा थाना रसड़ा जनपद बलिया चलाता था। गुरुवार की सुबह 8.30 मिनट पर इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के करीब भिखनापुर के पास ट्रक के आगे का दाहिना टायर फट गया। इससे जोरदार आवाज हुई। पीछे आ रहे वाहन रुक गए और ट्रक बेकाबू होकर दाहिनी ओर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक से दो लोग नीचे उतरे और पीछे से प्लेटिना बाइक लेकर आए युवक के साथ बैठकर प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले। उनके भागने के बाद लोग ट्रक के करीब आए। लोगों ने ट्रक के भीतर देखा तो चालक के पीछे वाली सीट पर एक व्यक्ति कंबल ओढ़कर लेटा था। इतनी गर्मी में कंबल ओढ़ने की बात लोगों के गले नहीं उतरी। ग्रामीणों ने कंबल हटाया तो दंग रह गए।
खून से लथपथ युवक सीट पर पड़ा था। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर देल्हूपुर पुलिस व मानधाता एसओ मौके पर पहुंचे। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे जिंदा बताया और डायल 100 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की मानें तो उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। गोली भी मारी गई थी। देल्हूपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने चना लदे ट्रक को लूटने के लिए चालक की हत्या दूसरे स्थान पर कर दी थी। हत्या करने के बाद ट्रक लेकर भाग रहे थे। सूनसान स्थान मिलने पर चालक को फेंककर भाग जाते। ट्रक मालिक विपिन सिंह ने बताया कि मृतक ट्रक चालक ही है। वह नागपुर से ट्रक पर चना लादकर छपरा के लिए निकला था। मिर्जापुर होते हुए उसे आगे का सफर तय करना था। बुधवार की रात चालक से उसकी बात हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी व सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिया। एसओ मानधाता ने बताया कि ट्रक मालिक को बुलाया गया है। ट्रक लूटने के लिए बदमाशों ने उसे दूसरे स्थान पर गोली मारी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।