{"_id":"5820bf8e4f1c1bfb02b3826d","slug":"shoot-to-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल जा रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल जा रहे युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से ननिहाल जा रहे युवक को बाइक सवार दो लोगों ने गोड़ें के करीब गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक अस्पताल पहुुंचा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को मरहम पट्टी के बाद अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज संसारीपुर ढखवा निवासी संदीप कुमार तिवारी (25) पुत्र कमल कुमार तिवारी सोमवार की रात आठ बजे अपनी बाइक से ननिहाल बशीरपुर जा रहा था। वह इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग से होते हुए नगर कोतवाली के गोड़ें गांव के करीब पहुंचा। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर झोंक दिया। गोली उसके कमर को चीरते हुए निकल गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। यह देख हमलावर कोहड़ौर की ओर भाग निकले। घायल युवक ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए लोगों को अस्पताल भेजने की मदद मांगी। लोगों ने उसे अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने उसका इलाज करने के बाद उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और संदीप को अपने साथ कोतवाली ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। संदीप का कहना है कि ससुराल के लोगों से पत्नी की विदाई को लेकर विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने यह हमला कराया है। चिलबिला चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।