फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   repaire the water supply

सात दिन में गांव के नल नहीं बने तो होगी वीडीओ पर कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
repaire the water supply
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
 गर्मी को देखते हुए शासन ने गांवों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की निर्देश दिया है। गांव में लगे हैंडपंपों को ग्राम पंचायत की परिसंपत्ति मानते हुए इसे ठीक कराए जाने का आदेश दिया है। यदि सात दिन में नल नहीं बने तो ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


गर्मी आते ही गांव में लगे नल सूखने लगते हैं। कई गांवों में महीनों से नल कीचड़ उगल रहे हैं तो कुछ सूख चुके हैं। इसके चलते गांव के लोगों को पानी की समस्या होनी शुरू हो गई है। शासन ने इसे गंभीर से लिया है। उसने विकास खंडों को निर्देशित किया है कि वह गांव के नलों की मरम्मत सात दिन के अंदर कराएं। इसके लिए 14हवें वित्त और चतुर्थ खाते का उपयोग करें। यही नहीं इस खाते में पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध है। इसके चलते नलों की मरम्मत जल्द होनी चाहिए। यही नहीं निर्देश में कहा गया है कि इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होती है। ऐसे में उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


गांव में यदि सात दिन तक कोई नल नहीं चला तो शिकायत होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी की क्लास लगाई जा सकती है। दरअसल, गोतनी, सराय स्वामी, करेंटी, हथिगवां, किलहनापुर सहित दर्जनों गांव में अभी से पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इन्हें रिबोर सहित मरम्मत की जरूरत है लेकिन कहीं कोई नल बनवा पाने में ग्राम पंचायतें अपने आप को अक्षम पा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed