फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rebirth returning pick up, 24 wounded

अंत्येष्टि से लौट रही पिकअप पलटी, 24 घायल

Thu, 01 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करके लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में उस पर सवार करीब 24 लोग घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी संग्रामगढ़ भेजवाया।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी सुंदरलाल पटेल की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए मानिकपुर गए थे। लौटते समय संग्रामगढ़ से आगे डांकबगला के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होने के बाद गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे उस पर सवार लगभग 24 लोग घायल हो गए। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें गाड़ी से निकालना शुरू किया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और एंबुृलेंस भी आ गई। घायलों को संग्रामगढ़ सीएचसी ले आया गया। यहां बड़ेलाल पुत्र स्व सुंदरलाल पटेल, रामसहाय पटेल, छोटेलाल पटेल, रमाशंकर पटेल, सचिन, प्रभादेवी, केवलापति, बदलादेवी, केवलादेवी, शारदादेवी, मातादीन, नीलम, अनारकली, उर्मिला, सजनलाल, पियारा देवी, विमला देवी, मुलकादेवी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed