{"_id":"579e43bd4f1c1be3762b8e19","slug":"rape-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ की महिला से ठाणे में गैंगरेप, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ की महिला से ठाणे में गैंगरेप, पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली 24 वर्षीय महिला के साथ उसके पति के रिश्तेदारों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के बाद इन लोगों ने महिला को देह व्यापार में धकेलने का भी प्रयास किया। इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर सुखदा नारकर ने बताया कि पालघर जिले के रहने वाले कान्हा ठाकुर उर्फ रोहित गुलाब सिंह ने युवती से फेसबुक और फिर वाट्सएप के जरिए दोस्ती की। इसके बाद युवती को प्रतापगढ़ से ठाणे के डोंबिवली में लाकर इस साल 20 अप्रैल को शादी कर ली।
रोहित के रिश्तेदार के घर पर अकेले रहने के दौरान पति के चाचा रमेश सिंह ने उस के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत रमेश की पत्नी से की तो उसने उसे मुंह बंद रखने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। जब महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति रोहित को दी तो उसने भी आरोपी का समर्थन किया और मायके से पांच लाख रुपये लाने या जो वह कहे उसे मानने को कहा। कुछ दिन बाद रमेश सिंह और उसकी बहन के पति राजेश सिंह ने कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पति ने उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। जब पीड़ित महिला ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।