{"_id":"5bbf9d02bdec22502b137851","slug":"property-dealer-abducted-2-30-lacs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को अगवा कर 2.30 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर को अगवा कर 2.30 लाख लूटे
pratapgarh
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
100 का नोट
प्रापर्टी डीलर को अगवा कर बदमाशों ने उसके पास से 2.30 लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया। उसे अमेठी बाईपास के पास मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में फेंककर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रापर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अमेठी-प्रतापगढ़ बाईपास पर गुरुवार को अमेठी थाना क्षेत्र में एक घायल युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अमेठी पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। होश आने पर उसने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी नरहरपुर थाना कोहड़ौर बताया। उसने बताया कि वह प्रापर्टी खरीदने व बेचने का काम करता है। सुबह वह जमीन देखने के लिए जा रहा था। चंद्रभानपुर के पास उसे गाड़ी से उतार लिया और मारपीट कर जबरन स्कापयो में कुछ लोगों ने बैठा लिया। स्कापयो में बैठाने के बाद भी लोग उसे पीटते रहे।
बिेहोश होने पर अमेठी थाना क्षेत्र में बाईपास पर छोडक़र अपहरण करने वाले भाग निकले। उसके पास रहे 2.30 लाख रुपये और मोबाइल लूट ले गए। इस संबंध में सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि प्रापर्टी डीलर की तहरीर पर कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर चंद्रभानपुर निवासी विशाल सिंह, पूरबपटी निवासी शिवम सिंह, नरहरपुर निवासी अर्जुन सिंह व अमेठी निवासी अमित वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि अपहरण की बात गलत है। उनके बीच लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।