फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The condition of the injured girl is critical due to shooting in Harsh firing

प्रतापगढ़ : हर्ष फायरिंग में  गोली लगने से घायल बालिका की हालत नाजुक    

Fri, 08 Feb 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: The condition of the injured girl is critical due to shooting in Harsh firing
firing - फोटो : अमर उजाला
 बच्चे के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय ब्लाक के अफसर भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकले। 27 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से हर्ष फायरिंग करने वाले दूर हैं। हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।  
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के चौपई गांव के प्रधान मनोज सिंह के घर बुधवार की रात बच्चे के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के बच्चों को भी बुलाया गया। ग्रामीणों की मानें तो पार्टी में बाबा बेलखरनाथधाम के बीडीओ, एडीओ पंचायत व कई सेक्रेटरी भी मौजूद थे। इलाके के कई प्रधान भी पार्टी में शामिल होकर जश्न मना रहे थे। प्रतिबंध के बावजूद पार्टी में शामिल लोग रिवाल्वर से फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच गोली पड़ोस के रहने वाले अशोक सिंह की चार वर्षीय बेटी नैंसी को जा लगी थी। गोली उसके पेट से पार हो गई थी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही कई लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन दबाव के चलते सभी को सुबह छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले के खिलाफ मुकदमा लिखना तो दूर उन्हें चिह्नित तक नहीं कर सकी है। नैंसी के परिजन प्रयागराज में ही डटे हुए हैं। सीओ पट्टी जीडी मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रधान मनोज भी बालिका का इलाज कराने के लिए प्रयागराज में ही हैं।  

ग्रामीणों से घिर गई थी पुलिस, चलाना पड़ा था डंडा  
कंधई थाना क्षेत्र के चौपई में पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग से बालिका को लगी गोली की छानबीन करने इलाकाई पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस मामला समझने का प्रयास कर रही थी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। बचने के लिए पुलिस को डंडा चलाना पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद कई गाडिय़ों को पथराव के जरिए क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने भी बेकाबू लोगों को काबू में करने के लिए लाठियां चलाईं। बवाल की आशंका को देखते हुए पट्टी व आसपास के थानों से फोर्स मौके पर पहुंच गई।  

कैसे रुकेगी हर्ष फायरिंग की घटना  
जिले में लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस मामले को रफा दफा करने में ही लगी रहती है। सोमवार की रात अभी रानीगंज में तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में किशोर को गोली लगने का मामला शांत नहीं हुआ था कि बुधवार की रात जन्मदिन की पार्टी में जश्न मना रहे लोगों ने असलहों से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग के दौरान पार्टी में शामिल होने गई बालिका गोली लगने से घायल हो गई।


अभी तक न तो रानीगंज की घटना में कोई कार्रवाई हुई है और न ही कंधई थाना क्षेत्र में हुई हर्ष फायरिंग में कोई सख्त कदम उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह हर्ष फायरिंग करने वालों को पुलिस की ओर से राहत मिलती रही तो वारदात पर काबू पाना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed