फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news6

लद्दाख में सेना के हवलदार की गोली लगने से मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी निवासी सेना के हवलदार की गोली लगने से मौत हो गई। मंगलवार को पार्थिव शरीर आने की जानकारी दी गई है। इसे लेकर गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

गोबरी निवासी अशोक सिंह (45) पुत्र रामशिरोमणि सिंह सेना में हवलदार थे। मौजूदा समय में वह लेह लद्दाख में तैनात थे। बताते हैं कि शनिवार की शाम अपनी बटालियन के साथ वह गश्त पर थे। अचानक गोली लगने से अशोक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी सोमवार को अंतू पुलिस के साथ ही परिवार के लोगों को सेना के जरिए जानकारी हुई। इसके बाद भी लोगों ने घरवालों को अशोक की मौत की भनक नहीं लगने दी। अशोक को गोली कैसे लगी, यह जानकारी कोई नहीं दे पा रहा था। अंतू पुलिस ने बताया कि सेना के कंट्रोल रूम से जानकारी मिली है कि मंगलवार को अशोक का पार्थिव शरीर घर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed