फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

मासूम को उठा ले गया बाइक सवार

Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा निवासी पप्पू गुप्ता के तीन वर्षीय पुत्र लकी को बाइक सवार उठाकर ले भागा। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभासोें निवासी रामलाल गुप्ता की मां विमला देवी की शुक्रवार को तेरही थी। जिसमें शामिल होने के लिए दूरदराज से रिश्तेदार आए थे। पप्पू की पत्नी भी अपने मासूम बेटे लकी के साथ आई थी। शाम को लोगों को भोजन कराया जा रहा था। इस बीच एक अनजान युवक बाइक से पहुंचा। खाना खाने के बाद वह बैठा रहा। लकी को अपने पास बुलाकर दुलार करता रहा। लोग अपने काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन


अचानक पप्पू उसे खोजने लगा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। लोगों ने बताया कि बाइक से एक युवक उसे लेकर गया है। जिसे लोग जानते भी नहीं हैं। लोग रोते बिलखते हुए उसकी खोजबीन कर थक गए। तब जाकर घटना की सूचना बाघराय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed