{"_id":"5877c3d74f1c1b7940ba8b7d","slug":"police-step-down-car-flag-of-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त की नीली बत्ती उतरवाई अतीक अहमद की गाड़ी से झंडे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयुक्त की नीली बत्ती उतरवाई अतीक अहमद की गाड़ी से झंडे
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई थानों की पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एडिशनल पश्चिमी ने कुंडा के मवई क्रासिंग पर चेंकिग लगाई। इस दौरान सभी लग्जरी गाड़ियों की चेकिंग की गई। इसमें एक आयुक्त की निजी गाड़ी पर लगी नीली बत्ती उतरवाई गई तो इलाहाबाद के अतीक अहमद को भी जांच के बाद ही जाने दिया गया। देर शाम यह चेकिंग कुंडा में लगा दी गई।
कुंडा में उड़न दस्ते के माध्यम से रोड पर चलने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके पूरी तरह से चेकिंग कर पाना उड़न दस्ते के बस की बात नहीं थी। इसी के चलते एडिशनल पश्चिमी नीरज पांडेय ने कई थानों की फोर्स व सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट भारत सोनी के साथ मवई फटकी पर चेकिंंग लगा दी। इसके बाद सभी लग्जरी गाड़ियों को चेक किया जाने लगा। इस दौरान एक ग्राम्य विकास आयुक्त को पुलिस ने चेक किया। उनकी निजी गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हुई थी। पुलिस ने उनकी गाड़ी से बत्ती उतरवा ली। इसके बाद चेकिंंग में एक ठेकेदार को रोका गया।
उसके पास से पुलिस को 65000 रुपये मिले। इस पर उसकी खोजबीन की जाने लगी। बाद में ठेकेदार उस पैसे को सही ठहराया तो उसे पैसे वापस कर दिए गए। थोड़ी देर में इलाहाबाद के अतीक अहमद गाड़ी को भी पुलिस ने रोक लिया। तलाशी में उनकी गाड़ी से रायफल बरामद हुई। रायफल की जांच के बाद उसका लाइसेंस और गाड़ी का लाइसेंस चेक किया गया। फिलहाल सभी चीजें ठीक होने के बाद उन्हें जाने दिया गया। देर शाम तक चेकिंग चलती रही। इसके बाद कुंडा में चेकिंग लगा दी गई।
विज्ञापन
व्यापारी की गाड़ी से बरामद हुए पांच लाख रुपये
कस्बे में गुरुवार रात चेकिंग के दौरान एक व्यापारी की गाड़ी से पांच लाख रुपये बरामद हुए। व्यापारी ने हालांकि इसका ब्यौरा दिया, लेकिन उसे माना नहीं गया। एडिशनल ने इस पैसे के बारे में इनकम टैक्स को सूचना दी है। कुंडा कस्बे में लग्जरी गाड़ियों की चेकिंग के दौरान कानपुर के व्यापारी रामकिशोर की गाड़ी से पुलिस को पांच लाख 20 हजार 950 रुपये मिले। गाड़ी में पैसा मिलते ही हड़कंप मच गया। इस पैसे के बारे में एएसपी ने डिटेल मांगी। हालांकि व्यापारी ने उसके बारे में उन्हें बताया, लेकिन उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया। इस बारे में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई है। एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि अगर इनकम टैक्स विभाग इस पैसे को वैध मानता है तो व्यापारी को पैसा वापस कर दिया जाएगा।
सपा नेताओं पर अफसर मेहरबान
सपा के नेताओं पर अधिकारी मेहरबान हैं। अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके होर्डिंग, बैनर को देखते ही हटवा दे रहे हैं, तो सपा के नेताओं को देखकर आंख बंद कर ले रहे हैं। अंतू इलाके के संडवा चंद्रिका विकास खंड में तैनात अफसर कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे से शुकुलपुर को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजाराम पांडेय ने आठ वर्ष पहले किया था। ककरहा मोड पर कैबिनेट मंत्री का पत्थर अभी भी लगा हुआ है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अंतू पुलिस ने इस पत्थर को सफेद रंग से पुतवा दिया। मगर ककरहा मोड से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एआरटीओ भवन का निर्माण किया जा रहा है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में निवर्तमान सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव ने इस भवन का शिलान्यास किया था। एटीआरटीओ कार्यालय में विधायक का पत्थर अभी भी लगा हुआ है, इस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है। इससे साफ है कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में पक्षपात किया जा रहा है। एडीएम रामसिंह वर्मा ने मामले की जांचकर कार्रवाई करने को कहा है।