{"_id":"5810ef5f4f1c1bac52bc27bf","slug":"police-lodge-the-fir-to-five-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से लूट में पांच पर दर्ज हुआ मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन से लूट में पांच पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अठेहा स्थित सत्या पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गोली मारने के बाद हुई लूट में पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि बदमाशों ने दो सेल्समैनों से एक लाख पंद्रह हजार रुपये लूटे थे। गोली से घायल सेल्समैन का इलाज गंभीर दशा में इलाहाबाद में चल रहा है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा में सत्या पेट्रोल पंप पर मंगलवार को शाम सात बजे दो बाइक से पंाच बदमाश पहुंचे और पांच-पांच सौ का पेट्रोल भराया। सेल्समैन जीतेंद्र कुमार ने पैसा मांगा तो बदमाशों ने पैसा देने के बजाय उसका बैग छीनने लगे। यह देख दूसरे सेल्समैन रामकिशोर वर्मा बदमाशों से भिड़ा तो उसे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद बदमाशाें ने दोनोें सेल्समैनों का रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। घटना के दूसरे दिन पीड़ित सेल्समैन रामकिशोर ने पांच बदमाशों के खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहरीर में बताया गया है कि बदमाशों ने जीतेंद्र से 35 हजार व रामकिशोर से 80 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं वारदात में गोली लगने से घायल सेल्समैन रामकिशोर का इलाहाबाद की एक अस्पताल में गंभीर दशा में इलाज चल रहा है। उदयपुर एसओ ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।