फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poison gas in kunda

फिसलकर गिरे युवक को बचाने में गई जान

Sat, 04 Aug 2018 11:51 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 04 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
poison gas in kunda
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
कुंडा तहसील क्षेत्र के नवाबगंज इलाके में शनिवार को कुएं में जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत हो गई। पैर फिसलने से कुएं में गिरे युवक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तीनों को बाहर निकाला। एक साथ तीन मौतों से गांव में चीखपुकार मची है।  
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरछलिया नटोही गांव में शंभूनाथ मौर्य निवासी कटरा बहादुरगंज रायबरेली अपनी ससुराल में रहता है। उसका बेटा सचिन (18) शनिवार सुबह लगभग दस बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल का पट्टा खोलने पहुंचा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गया। अंदर से उसने शोर मचाया तो वहीं बगल में खेत में काम कर रहे जंत्री पांडेय का पुरवा निवासी दिलीप गौतम (25) पुत्र रामभरोसे कुएं में उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण अचेत हो गया। पास में ही बने मकान में रह रहे छोटेलाल (50)  पुत्र महादेव भी शोर सुनकर कुएं के पास दौड़कर पहुंचे और दोनों को बचाने के लिए कुएं में उतर गए। जहरीली गैस होने के कारण वह भी अचेत हो गए। घटना की जानकारी होने पर लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान गांव का बाबूलाल पुत्र ननकू भी कुएं में उतरने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


अंदर दम घुटने पर वह तुरंत बाहर निकल आया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना नवाबगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों ने कुएं में लालटेन डाली तो वह बुझ गई। इस पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि कुएं में गैस है। इसके बाद कुएं में और पानी डलवाया गया। थोड़ी देर बाद जब गैस का प्रभाव कम होने की पुष्टि हुई तो गांव के एक युवक के सहयोग से रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी कुंडा भेजा गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद दिलीप व छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। सचिन की नाजुक हालत देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम कुंडा विजयपाल सिंह, सीओ कुंडा राधेश्याम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed