फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people said for the attack on pakistan

हर जुबां से बस यही आवाज, पाकिस्तान को दो मुंहतोड़ जवाब

Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध मेें दूसरे दिन शनिवार को भी बेल्हा वासियों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। सड़क पर उतरकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के झंडे जलाए व आतंकवाद का पुतला फूंका। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद हुए 42 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  
विज्ञापन


मीराभवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, महासचिव रमेश यादव, अच्छन मामा, गुलफाम खान ने शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हरीश शुक्ला, शकील अहमद, पारसनाथ यादव, अनीस खान आदि मौजूद रहे।  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इंदिरा भवन के समीप अंबेडकर चौराहे पर कैंडल जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को एक बार फिर सबक सिखाने की जरूरत है। इस अवसर पर रोहित शुक्ल, आचार्य अेामप्रकाश मिश्र, डा. वीके सिंह, कपिल द्विवेद्वी, इरफान अली, नीरज तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, मदन सिंह, आनन्द शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को जहां अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी तो वहीं विरोध में अंबेडकर चौराहे पर एकजुट कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा नेता अच्चुतानंद पांडेय, अखिलेश मिश्र, महेश गुप्ता, देवेंद्र त्रिपाठी, आलोक गर्ग, रोहित सिंह, विकास यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह कचहरी परिसर में प्रांतीय धनगर महासभा द्वारा आयोजित बैठक मेें जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन


पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रामस्वरूप पाल, नन्हेपाल, मेवालाल, शिवशंकर, श्याम लाल आदि मौजूद रहे। पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर बद्रीनारायण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय सकरौली मादूपुर की छात्राओं ने शिक्षक रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व आक्रोश रैली निकाली। छात्राओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान विद्या शुक्ला, आंचल सिंह, नेहा श्रीवास्तव, अलका द्विवेदी, नन्दिता तिवारी, प्रतिभा सिंह, आकांक्षा सिंह, रीता सिंह, मोहिनी रजत, सरिता सिंह, संध्या साहू, दीक्षा शुक्ला आदि छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed