फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no decision comes after twenty seven years

वादी-प्रतिवादी की मौत नहीं हो सका फैसला

Fri, 23 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दीवानी न्यायालयों में मुकदमे इतने अधिक हैं कि उनमें तारीख लगाने के सिवा कोई चारा नहीं होता है। रानीगंज तहसील के  भीट गांव का एक जमीन का विवाद 27 साल से चल रहा है। जिसमें वादी और प्रतिवादी की मृत्यु हो चुकी है, मगर इसके बाद भी मुकदमे में कोई फैसला नहीं हुआ है। कभी स्थगन आदेश तो कभी नोटिस और सम्मन के दौर तक ही मामला पहुंचा है। वर्तमान में जिस कोर्ट में मुकदमा है वह अभी खाली चल रही है।


पीड़ितों को न्याय मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है, सरकार में बैठे लोग भी इस दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। सेशन और लोअर कोर्ट में मुकदमे इतने अधिक हैं कि उनकी सुनवाई करना कोर्ट के लिए कोई आसान कार्य नहीं है। रानीगंज तहसील के भीट गांव निवासी रामसमुझ ने गांव के ही शीतलाचरण के खिलाफ आबादी के  विवाद का मुकदमा दायर कर जमीन को अपने कब्जे में बताया। अक्तूबर 1989 में सिविल कोर्ट में दायर मुकदमे के वादी रामसमुझ और प्रतिवादी शीतलाचरण की मौत हो गई है। अब उनकी औलाद इस मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि वर्तमान में जिस अदालत में यह मामला विचाराधीन है, वह लंबे समय से खाली चल रही है। सवाल यह उठता है कि तारीख-दर-तारीख अगर इसी प्रकार लगती रही, तो व्यक्ति को न्याय की उम्मीद भी टूट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed