फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder victim push the police jeep

शिक्षक नेता के हत्यारोपी से लगवाया पुलिस जीप में धक्का

Tue, 08 Jan 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
murder victim push the police jeep
हत्यारोपी से पुलिस ने लगवाया धक्का - फोटो : pratapgarh
 शिक्षक नेता की हत्या में पेशी पर लाए गए बंदी से जौनपुर पुलिस ने धक्का लगवाया। पुुलिसकर्मियों की लापरवाही से बंदी भाग सकता था। पहले भी बंदी पेशी से भाग चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षक नेता शोभनाथ मिश्रा की हत्या का आरोपी सीतापुर निवासी राजेश सिंह जौनपुर जेल में निरुद्ध है। सोमवार को जौनपुर पुलिस उसे न्यायालय में पेशी पर लाई थी। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर बाहर निकले। जिस वाहन से पुलिसकर्मी आए थे। वह स्टार्ट नहीं हो रही थी। पुलिसकर्मी वाहन को स्टार्ट कराने के लिए बंदी राजेश को भी धक्का लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी दूर थे लेकिन राजेश आगे पीछे से वाहन में धक्का लगाता रहा। जौनपुर पुलिस की लापरवाही से हत्यारोपी बंदी को भागने का मौका मिला था। यह तो गनीमत रही कि मीडियाकर्मियों को देख उसे वाहन में बैठा लिया गया। एएसपी अवनीश मिश्रा ने बताया कि यह सरासर गलत है। ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जौनपुर पुलिस को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed