{"_id":"57b74dbc4f1c1b29156ec228","slug":"monket-ruckus-in-police-chowki","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में लंगूर का उत्पात, दाे सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी में लंगूर का उत्पात, दाे सिपाही घायल
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुपियामऊ पुलिस चौकी पर शुक्रवार की सुबह एक लंगूर ने जमकर उत्पात मचाया। उसे भगाने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लंगूर ने कुर्सी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में उसे बाग की ओर भगाया गया। जहां कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला।
भुपियामऊ पुलिस चौकी पर सुबह आठ बजे एक लंगूर पहुंच गया। वह चौकी पर रखी कुर्सी इधर- उधर फेंकने के साथ ही कपड़े फाड़ने लगा। बिजली के बोर्ड को भी तोड़ डाला। आरक्षी संजय साहू व अमरनाथ ने लंगूर को भगाने लगे तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। जिसमें वे लहूलुहान हो गए। लंगूर के डर से दूसरे पुलिसकर्मी कमरे का दरवाजा बंद कर तमाशा देखते रहे। जब आसपास के लोगोें ने शोर मचाया तो लंगूर छत पर चढ़ गया। इसके बाद दोनों सिपाही बाहर निकले। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना
वन विभाग को दी। करीब 11 बजे पुलिसकर्मी लंगूर को चौकी से दूर भगाने में आखिरकार कामयाब हो गए। हालांकि कुछ ही देर में कुत्तों ने उसे घेर लिया और मार डाला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लंगूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।