{"_id":"595e960e4f1c1b5f1d8b4673","slug":"mms","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल की पीसीएस अफसर की पत्नी की अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायरल की पीसीएस अफसर की पत्नी की अश्लील फोटो
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल वीडियो, एमएमएस
- फोटो : फाइल फोटो
पीसीएस अफसर की पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में कुंडा पुलिस ने एक व्यापारी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में करीब पांच घंटे पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही।
मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया था कि कुंडा के एक व्यापारी ने उसकी अश्लील फोटो सोशल साइट पर डाल दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने पुलिस को बताया कि महिला शादी के बाद मायके में रह रही थी। तभी उसका उससे संपर्क हो गया। दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे। इस बीच महिला को एक बेटा भी पैदा हुआ, मगर इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। व्यापारी ने पुलिस से बताया कि महिला का पति कुछ ही दिनों पहले पीसीएस बन गया।
इस बीच महिला उसे छोड़कर अपने पति के पास चली गई। इस पर उसने उसकी कई अश्लील फोटो फेसबुक पर वॉयरल कर दी। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो उसने एसपी शगुन गौतम के पास पहुंचकर व्यापारी की शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस व्यापारी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। यहां महिला और व्यापारी के बीच करीब पांच घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया। व्यापारी अपने घर चला गया।
विज्ञापन
व्यापारी बोला, महिला की कोख से जन्मा बेटा मेरा है
व्यापारी ने पुलिस को बताया कि महिला के पेट से जन्मा उसका एक बेटा मेरा है। चाहे तो उसका डीएनए टेस्ट करवा लिया जाए। जब तक उसका पति पीसीएस नहीं बना था तब तक वह मेरे साथ रहती थी। पीसीएस बनने के बाद पति के साथ चली गई।