फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   maarpeet in kunda

पैमाइस के दौरान तोड़फोड़, छप्पर फूंकने का केस

Thu, 16 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
maarpeet in kunda
crime
जमीन की पैमाइस के दौरान हुए विवाद में तोड़फोड़ के साथ ही छप्पर जला दिया गया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तेलियाना नदोक का पुरवा जमेठी गांव निवासी कमला देवी पत्नी रामलखन के घर के पास उसके विपक्षी अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर पैमाइस कराने के लिए लेखपाल और कानूनगो को लेकर गए थे। आरोप है कि इस दौरान विपक्षी त्रिलोक आदि ने उसका छप्पर उजाड़ दिया और आग लगा दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई। यही नहीं महिला की कच्ची दीवाल भी ढहा दी गई। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला चीख पुकार मचाती रही लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। महिला ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, एसपी सहित एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी से की। इस पर पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed