{"_id":"57b605c94f1c1bd0596ec509","slug":"loot-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर घर आ रही महिला से इलाहाबाद में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षाबंधन पर घर आ रही महिला से इलाहाबाद में लूट
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
loot in haridwar
- फोटो : amar ujala
भाई को राखी बांधने के लिए देवर के साथ मायके आ रही महिला को इलाहाबाद, नवाबगंज के मलकिया गांव के सामने बदमाशों ने धक्का देकर बाइक से गिराने के बाद गहने लूट लिए। वहां भीड़ लगने तक में बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक पर फोरलेन हाईवे की तरफ फरार हो गए। बाइक से गिरकर महिला को गंभीर चोट पहुंची। उसे मायके की बजाय अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस लुटेरों को रात तक नहीं दबोच सकी थी।
नवाबगंज में करीमउद्दीनपुर गांव निवासी सरिता (32) का मायका बाघराय प्रतापगढ़ के पीथीपुर में है। वह बृहस्पतिवार सुबह अपने भाई को राखी बांधने के लिए देवर सोनू सरोज के साथ बाइक पर मायके के लिए चली थी। उसके बच्चे अभिषेक और स्वाती भी साथ थे। लखनऊ मार्ग पर मलकिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछे से धक्का देकर सरिता को बाइक से सड़क पर गिराया। फिर उसके गले से तीन तोला सोने का हार लूटकर भाग गए।