{"_id":"5c38e48bbdec22732c13e980","slug":"jeep-collided-with-magic-filled-with-four-children-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी मैजिक में जीप ने मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों से भरी मैजिक में जीप ने मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल
Sat, 12 Jan 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मैजिक खाई में पलटी
- फोटो : प्रतापगढ़।
महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ गांव के पास शुक्रवार को बच्चों को स्कूल से घर पहुंचाने जा रही मैजिक में जीप ने टक्कर मार दी। इससे मैजिक खाई में पलट गई। हादसे में मैजिक सवार चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में दशाराम एजुकेशन एकेडमी में पढने वाले बच्चों को छुट्टी होने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद मैजिक चालक घर पहुंचाने जा रहा था। हुलासगढ़ के पास सामने से आ रही टीयूवी जीप ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मैजिक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गड्ढे में पलट गई।
हादसे में मैजिक सवार कक्षा तीन की छात्रा आंचल गुप्ता (8) निवासी राजापुर, असित यादव (6) पुत्र बड़ेलाल निवासी हुलासगढ़, रिया (5) पुत्री नन्हें निवासी हुलासगढ़, साधना (10) पुत्री संदीप यादव निवासी हुलासगढ़ घायल हो गई। घटना के बाद मैजिक चालक भाग निकला। आसपास के लोग जीप में बच्चों को लादकर कुंडा सीएचसी ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पहुंचे महेशगंज एसओ ने टेंपो को कब्जे में ले लिया।