{"_id":"12ed3e0f7fdf3e1d7318c52dc3fbe762","slug":"husband-is-forced-to-sleep-with-partner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति कर रहा साथी के साथ सोने के लिए मजबूर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति कर रहा साथी के साथ सोने के लिए मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के एक गांव के प्रेमी युगल का प्रेम बंधन छह माह में ही चकनाचूर हो गया। वही प्रेमी, जो उसे अपनी विवाहिता बना कर लाया था, किसी गैर मर्द के साथ सोने के लिए मजबूर कर रहा है। विरोध जताने पर पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला।
क्षेत्र के एक गांव में छह माह पूर्व एक युवक ने प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज कर उसे अपनी विवाहिता बनाया था। मगर छह माह बीतते ही उसके प्रति उसकी दीवानगी काफूर हो गई। अब वह अपने एक मित्र के साथ उसे सोने को मजबूर कर रहा है। विरोध जताने पर उसकी प्रताड़ना शुरू कर दी। विवाहिता ने कोतवाली में पति व उसके मित्र के विरुद्ध तहरीर देकर अपनी अस्मत बचाने की गुहार लगाई है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी फरार मिला। पुलिस उसके विरुद्ध महिला की तहरीर पर रिपोर्ट लिखने की तैयारी कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल अजीत पांडेय ने कहा कि विवाहिता की तहरीर पर पुलिस मौके पर दबिश को गई थी लेकिन आरोपियों के फरार होने के कारण वापस लौट आई। मामले की जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।