फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   high voltage drama in police station

थाने पर घंटाें चला ड्रामा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Aug 2016 12:14 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
high voltage drama in police station
न्यूज
बसपा जिलाध्यक्ष पर गुरुवार देर रात हुए हमले के मामले में शुक्रवार को थाने पर घंटों सियासी ड्रामा हुआ। एफआईआर लिखाने को लेकर पुलिस से दोनों पक्षों की घंटों तकरार होती रही। काफी देर बाद पुलिस ने दोनों तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बसपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई। उधर सराय सैद खां निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उसका आरोप है कि रात में सोते समय एक व्यक्ति ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। शोर पर ग्रामीण दौड़े। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में किसी ने तोड़फोड़ कर दी। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर कुछ कहने से बचती रही।
विज्ञापन

बाघराय के देवरपट्टी गांव निवासी लालचंद्र गौतम बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। गुरुवार देर रात वह कुंडा से घर जा रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में सराय सैद खां गांव के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट करने के साथ ही उनकी स्कॉर्पियो मेें तोड़फोड़ की और रायफल भी छीन ली। सुबह उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब सुबह ही सरायसैद खां निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि रात में एक अज्ञात व्यक्ति चारपाई पर सो रही उनकी बेटी के पास आया। बेटी चीखी तो परिजन दौड़े। इस पर वह  असलहा और कारतूस फेंककर भाग निकला। इस मामले में भी रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज की गई। पुलिस जांच में जुटी है। एसडीएम कुंडा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के नशे में होने की बात सामने आई
कुंडा(ब्यूरो)। बसपा जिलाध्यक्ष पर हमले की घटना के बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम को कुंडा ले आई। अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया। इसमें बसपा जिलाध्यक्ष नशे में पाए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी भी अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइफल छीनने की  शिकायत झूठीः पुलिस
कुंडा(ब्यूरो)।  रात में घटना के बाद बसपा जिलाध्यक्ष व उनके कुछ समर्थक पुलिस से राइफल छीनने की बात कहते रहे। हालांकि पुलिस अफसर इसे फर्जी बता रहे हें। इस पर पुलिस ने उनके घर पहुंचकर इस बारे में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार राइफल का लाइसेंस उनके भाई के नाम है और वह उनके पास ही मिली।


मामूली विवाद को लेकर बड़ी सियासत
कुंडा(ब्यूरो)। जिले में बसपा और सपा की सियासी खींचतान पुरानी है। बात कुंडा की होने पर मामला और बढ़ जाता है। गुरुवार की रात बसपा जिलाध्यक्ष पर हमले को लेकर भी यही हुआ। बसपा जिलाध्यक्ष पर हमले के मामले में सुबह छेड़छाड़ की तहरीर दी गई। सीधे उन पर आरोप नहीं लगाया गया, हालांकअप्रत्यक्ष रूप से निशाना उन्हीं पर साधा गया है। इस घटना में कई पेच हैं। तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के पास 315 बोर का असलहा फेंका गया। साथ ही एक कारतूस भी मिला है। बसपाइयों का कहना है कि असलहा होता तो उसे फेंकने की क्या जरूरत थी वह भी अनलोड करके। गांव के लोगों का आरोप है कि बसपा के कोआर्डिनेटर आरडी गौतम ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले से राजनीति में न पड़ने की बात भी कही। उधर सपाई भी इस घटना में छेड़छाड़ के पीड़ित के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed